Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महा बाणिज्य दूत ने संपादक राजेश्वर नेपाली से की मुलाकात

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । भारतीय बाणिज्य दूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार ने रविवार को नेपाल के प्रजातंत्र सेनानी तथा लोकमत हिन्दी साप्ताहिक के संपादक श्री राजेश्वर नेपाली से उनके जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड23 स्थित वेला आवास पर मुलाकात कीं तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में हालचाल लिए। इन दिनों राजेश्वर नेपाली गंभीर बीमार हैं। पिछले साल प्रोस्टेट कैंसर के सफल इलाज केबाद स्वस्थ हो गये थे। लेकिन अचानक नवंबर से रीढ़ के दर्द से परेशान हैं। प्रजातंत्र आन्दोलन में पुलिस की लाठी से गंभीर रूप से वेघायल हुए थे।रीढ़ में चोट का असर इन्हीं कारणों से हुआ है ऐसाडाक्टरों ने बताया है।महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार ने जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना कीं। नेपाली जी छात्र जीवन से ही प्रजातंत्र आन्दोलनमें भाग लिए।अपनी कलम से अखबार के माध्यम से आन्दोलन को आगे बढ़ाने का काम किए।इस दौरान वे कई बार जेल भी गए। वे हिंदी को संपर्क भाषा के लिए लड़ रहे हैं। वे कुशल साहित्यकार तथा कवि भी हैं। अव तक वेदर्जनों पुस्तकों की रचना किएहै जिसमें कुछ पुस्तकें प्रकाशित हैं तथा कुछ अभी अप्रकाशित है।वे बौद्धिक समाज जनकपुरधाम की स्थापना किए हैं। जिसके द्वारा नेपाल तथा भारत के महापुरुषों का कार्यक्रम करते थे।नेपाल हिन्दी सम्मेलन 32वार नेपाल के विभिन्न शहरों में करवा चुके हैं। नेपाली जी को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं।उनके आवास पर उनके पुत्र राघवेंद्र साह जो 23के बार्डाध्यक्ष भीहैं। बाणिज्य महादूत कोअंगबस्त्र तथा पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किए।मौके पर हिन्दी भाषा अभियानी तथा लोसपा के बरिष्ठ नेता रमन पांडेय, नरेन्द्र मोदी विचार मंच नेपाल के अध्यक्ष सत्य नारायण साह, जनता समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार भी उपस्थित थे।

यह भी पढें   सिरहा के गोलबजार में गोली लगने से एक की मृत्यू, एक घायल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com