गार्मेन्ट उद्योग में आग लगी, एक व्यक्ति लापता
काठमांडू, १० वैशाख–

कलंकी स्थित बजरंग गार्मेन्ट उद्योग में शुक्रवार की रात को साढ़े ११ बजे आग लगने से बहुत गार्मेन्ट के उपकरण, लत्ता कपड़ा जलकर नष्ट हो गया , साथ ही उस समय से ही एक व्यक्ति भी लापता हो गया है । मकवानपुर के २७ वर्षीय निश्चल अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे गार्मेन्ट में आग लग गई । गार्मेन्ट के उपकरण, लत्ता कपड़ा जलकर नष्ट हो गया ।
घटना के बाद गार्मेन्ट के लिए सवारी चालक के रुप में काम करने वाले दोलखा के भीमेश्वर के भूपेन्द्र बस्नेत लापता हैं । इसकी जानकारी जिला प्रहरी परिसर, ने दी है ।
‘डोजर से आग लगने वाली जगह में खोजबीन करने के क्रम में पैर और शरीर के कुछ अंग मिले हैं लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है । परिक्षण के बाद ही कुछ कहा जा सकता है मिले हुए अंग भूपेन्द्र बस्नेत के हैं या नहीं ।

