Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी प्रदेश का नाम खारिज को लेकर पुलिस और आंदोलनकारी के बीच झड़प, दर्जनों घायल

 

हिमालिनी प्रतिनिधी कोशी प्रदेश । नेपाल के विराटनगर में कोसी प्रदेश नाम को खारिज करने की मांग कर रहे मृतक का शव लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच एक बार फिर झड़प में आधादर्जन आंदोलनकारी घायल हुए है । प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर व ईंटों से हमला किया । प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन व हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े । एक नंबर प्रदेश को कोसी प्रदेश के रूप में नामकरण किया गया जिसके बाद से ही एक जातीय संगठन सरकार पर बिभिन्न चरण का आंदोलन , प्रदर्शन कर सरकार पर दबाब बनाने में लगी हुई है । संयुक्त संघर्ष समिति इस नाम को खारिज करने की मांग कर रहे है । धरान के बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में रखे शव को शनिवार को बिराटनगर लाया जहां श्रद्धांजलि सभा करना था । इसी क्रम में
प्रदर्शनकारी निषेधित क्षेत्र में प्रवेश करने लगे । प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, तो दोनों पक्षों में झड़प हो गयी ।

यह भी पढें   राहत बचाव में सहायता के लिए आई भारतीय टीम पहुँची त्रिशूली

झड़प में छह आंदोलनकारी भी घायल

बारह आंदोलनकारी भी घायल का पहचान इटहरी निवासी डेनिज राई , दया कुमारी राई , झापा निवासी राज कुमार शेरमा , बिराटनगर का चन्द्र कुमार राई , देवान राई सहित अन्य का इलाज बिराटनगर के विभिन्न अस्पताल में चल रहा है ।

प्रदेश सरकार मृतक को शहीद घोषणा और परिजन को मुआबजा देने का निर्णय

कोशी प्रदेश सरकार मृतक को शहीद घोषणा और मृतक के परिजन को तीन लाख नेपाली रुपीए मुआबजा देने का निर्णय लिया है , लेकिन आंदोलनकारी कोशी प्रदेश नाम खारिज करने पर अड़े है ।

यह भी पढें   रसुवा की उपेक्षा पर चिंता: राहत और बचाव नुवाकोट केंद्रित, उत्तरगया में अब भी डेढ़ सौ लोग मदद की प्रतीक्षा में

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com