Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारा–२ में मतगणना शुरु करने के लिए सर्वदलीय बैठक होने जा रही है

 

काठमांडू,११ वैशाख –

तेज हवा चलने तथा आंधी की समस्या के कारण बारा–२ की मतगणना आज सुबह शुरु होने जा रही है । आज सुबह सर्वदलीय बैठक के बाद ही बारा–२ को मतगणना शुरु होने जा रही है । बैठक सुबह ७ बजे से है और बैठक के निर्णय के साथ ही मतगणना शुरु होने की निर्वाचन आयोग कार्यालय, बारा ने जानकारी दी है ।
तनहुँ–१ में मत परिणाम सार्वजनिक हो रही है । वहीं बारा–२ तथा चितवन–२ में अभी तक मतगणना शुरु नहीं हो पाई है । चितवन–२ में   आरेप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है कि आचारसंहिता का उलङ्घन किया गया है । सभापति रवि लामिछाने तथा प्रमुख जिल्ला अधिकारी, चितवन द्वारा आचारसंहिता का जो उलङ्घन किया गया है उसे लेकर शिकायत दर्ज की है कांग्रेस ने । जब तक उस शिकाय को सम्बोधन नहीं किया जाएगा तबतक सर्वदलीय बैठक नहीं होगी । यह कांग्रेस की जिद है । जिस कारण चितवन–२ में मतगणना शुरु नहीं हो पाई है ।

यह भी पढें   बाँके के पुरैनी में निःशुल्क आँख तथा स्वास्थ्य शिविर में ३९३ लोग लाभान्वित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *