बारा तथा चितवन में आज से मतगणना शुरु
काठमांडू,११ वैशाख –

उपनिर्वाचन हुए तीनों क्षेत्रों में से बारा– २ तथा चितवन– २ में आज (सोमवार) से मतगणना शुरु होने जा रही है । सोमवार की सुबह सर्वदलीय बैठक होने के बाद ही दोनोें क्षेत्र में मतगणना शुरु होगी । बारा– २ में आज सुबह ६ बजे ही सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी । चितवन में भी आज ही सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है । इन दोनों क्षेत्रों की मतपेटिका रविवार के रात को ही संकलन कर लेना था लेकिन किसी कारण वश नहीं हो पाया जिस वजह से मतगणना का कार्य शुरु नहीं हो पाया है । उपनिर्वाचन होने वाले क्षेत्र तनहुँ में मतगगणना जारी है ।

