तनहुँ क्षेत्र नम्बर १ में (रास्वपा) के डॉ. स्वर्णिम वाग्ले आगे चल रहे हैं
काठमांडू,११ वैशाख –

प्रतिनिधि सभा उपनिर्वाचन के अन्तर्गत तनहुँ क्षेत्र नम्बर १ की मतगणना में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के उम्मीदवार डॉ. स्वर्णिम वाग्ले आग् चल रहे हें । आज सुबह ६ बजे तक हुए ९२४६ मत गणना तक वाग्ले ५०१९ मत प्राप्त कर लिया है । इसी तरह नेपाली कांग्रेस केउम्मीदवार गोविन्द भट्टराई ने २२५१ और नेकपा एमाले के उम्मीदवार सर्वेन्द्र खनाल ने १५४९ मत प्राप्त कर लिया है ।
तनहुँ क्षेत्र नं. १ की मतगणना मध्यरात से ही शुरु हो गई थी और शुरु से ही वाग्ले ही आगे चल रहे हैं । रविवार को ही उपनिर्वाचन होने वाले चितवन क्षेत्र नम्बर २ तथा बारा क्षेत्र नम्बर २ की अभी मतगणना शुरु नहीं हुई है ।

