मैं ईमानदारीपूर्वक नेपाल आमा के सेवा में लगूँगा – रमेश खरेल
प्रतिनिधि सभा सदस्य में बारा क्षेत्र नं २ से निर्वाचित जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के रमेश खरेल ने बधाई दी है । खरेल ने यादव को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन का परिणाम चाहे जो भी आए । मैं इमान्दारीपूर्वक नेपाल आमा के सेवा में लगूँगा ।
‘बारा २ से विजयी होने वाले उपेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना प्रकट करता हूँ । निर्वाचन का परिणाम चाहे जैसा भी आया हो । मैं ईमान्दारीता पूर्वक नेपाल आमा और नेपाली दिदी बहिनी तथा दाजुभाईओं के सेवा में लगूँगा ।
गत रविवार को हुए उपनिर्वाचन में ६९ हजार २२ मत गिरा है जिसमें ६८ हजार १९२ मत सदर हुआ है । जिसमें रास्वपा के खरेल ने दो हजार आठ सौ २९ मत मात्र प्राप्त किया है । जसपा के अध्यक्ष यादव ने निकटतम् प्रतिद्वन्द्वी को पाँच हजार ८१ मतान्तर से पराजित करते हुए प्रतिनिधिसभा सदस्य में निर्वाचित हुए । विजयी उम्मीदवार यादव ने २८ हजार चार सौ १५ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम् प्रतिद्वन्द्वी जनमत पार्टी के शिवचन्द्र कुशवाहा ने २३ हजार तीन सौ ३४ मत प्राप्त किया है ।

