Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माधव नेपाल ने किया राजनीति से संन्यास लेने का उदघोष

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, २८ अप्रील । नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने राजनीतिक जीवन से सन्यास लेने का उद्घोष किया है । जनकपुरधाम में आज शुक्रबार आयोजित एक पत्रकार भेटघाट कार्यक्रम में उन्होंने इसका संकेत किया है ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष नेपाल ने कहा– ‘मैं सोच रहा हूं कि पार्टी की आगामी अधिवेशन से मैं राजनीति जीवन से संन्यास ले लूँ ।’ उन्होंने आगे कहा कि अब पार्टी में युवाओं को अवसर देना चाहिए । ७० साल से अधिक उम्रवाले नेताओं को भी उन्होंने राजनीतिक जीवन से सन्यास लेने के लिए आग्रह किया । नेता नेपाल ने कहा कि राजनीति में पुस्तान्तरण आवश्यक हो चुका है ।
उपनिर्वाचन संबंधी प्रसंग में बोलते हुए अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि चुनावी नतिजा ने भी पुराने राजनीतिक दल और नेताओं को चेतावनी दी है । उन्होंने कहा– ‘उप चुनाव का नतिजा स्थापित राजनीतिक दल और नेताओं के लिए शुभ संकेत नहीं है । अब भी परिवर्तन नहीं होते हैं तो उनके लिए आगामी दिन सहज नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *