उप चुनाव से निर्वाचित दो सांसदों का आज शपथ ग्रहण
काठमांडू, २८ अप्रील । वैशाख १० गते सम्पन्न उप चुनाव से निर्वाचित दो संघीय सांसदों का शपथग्रहण आज होने जा रहा है । चितवन निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद् रवी लामिछाने और तनहुँ निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित रास्वपा के ही डा. स्वर्णिम वाग्ले आज शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं ।
वैशाख १० गते ही सम्पन्न उप चुनाव से जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव भी बारा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित हुए थे । लेकिन उनका शपथ आज नहीं हो रहा है । क्योकि यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र में ही हैं । लामिछाने और वाग्ले का शपथ ग्रहण आज अपरान्ह सिंहदबार स्थित संघीय संसद् सचिवालय में होने जा रहा है ।

