Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ढाई महीने के इलाज के बाद कांग्रेस नेता भण्डारी आज लौट रहे हैं नेपाल

 
चन्द्र भण्डारी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३० अप्रील । भारतीय शहर मुम्बई स्थित नेशनल बर्न सेन्टर में ढाई महिना से उपचारत नेपाली कांग्रेस के नेता डा. चन्द्र भण्डारी आज स्वदेश वापस हो रहे हैं । गत फाल्गुन ३ गते अपने ही निवास काठमांडू बुद्धनगर में गैस सिलिण्डर लिक होने से उनको आग पकड़ ली थी । दुर्घटना में उनकी मां सांसद् भी रहे भण्डारी और उनकी मां हरिकला भंडारी गम्भीर घायल हो गए थे । उपचार के दौरान मां हरिकाल की फाल्गुन ४ गते निधन हो गया और सांसद् भण्डारी को एयर उम्बुलेन्स मार्फत उपचार के लिए भारत ले गया था ।
प्राप्त सूचना अनुसार आज अपरान्ह २ः५५ बजे नेपाल वायु सेवा निगम की विमान में सांसद् भण्डारी नेपाल आ रहे हैं । चिकित्सकों का कहना है कि भण्डारी की स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है, अब वह बातचित करने में और पैदल चलने में सक्षम हो गए हैं । उनका बांकी उपचार अब नेपाल में ही होनेवाला है । बताया गया है कि फिजियोथेरापी और घाव ड्रेसिङ के लिए उनको कुछ समय नियमित अस्पताल जाना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com