Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिटरव्यज संबंधी जाँचबूझ के लिए गठित आयोग का केन्द्रीय कार्यालय जनकपुरधाम में स्थापना

 

जनकपुरधाम, ३० अप्रील । अधिक व्यज लेकर अवैध रुप में पैसा का कारोबार (मिटरव्यज) करनेवालों के ऊपर छानबिन के लिए नेपाल सरकार ने जाँचबूझ आयोग गठन किया है, उसका केन्द्रीय कार्यालय जनकपुरधाम में स्थापना की गई है । उपप्रधान तथा गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने आज उक्त कार्यालय का उद्घाटन किया है । मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सरोज यादव लगायत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन हुआ है ।
कार्यालय उद्घाटन करते हुए गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने कह है कि मिटरव्यज कारोबार में पीड़क की पक्ष में भूमिका निर्वाह करनेवालों के ऊपर भी कारवाही की जाएगी । उनका कहना है कि पीडित को न्याय दिलाने के लिए सरकार की ओर से हरसम्भव प्रयास होनेवाला है । गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने कहा– ‘पीडित पीडत ही हैं, किसी भी पार्टी का हो, मै नहीं जनता । अगर किसी भी पार्टी, नेता और पहुँचवाले व्यक्ति पीडक के पक्ष में काम करता हैं तो उसको भी कारवाही होगी ।’
मीटरव्याज पीडित सर्वसाधारण आन्दोलन में उतर आने के बाद सरकार ने अनुसन्धान के लिए तीन सदस्यी आयोग गठन किया है । गौरीबहादुर कार्की के नेतृत्व में गठित आयोग में उत्तमराज सुवेदी और गणेश अर्याल सदस्य हैं । आयोग को मिटरव्याज पीडितो की समस्या, समाधान के लिए सुझाव के साथ तीन महिनों के भीतर सरकार को सुझाव देना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed