प्रधानन्यायाधिश की नियुक्ति मांग करते हुए कानून व्यवसायी आन्दोलित
काठमांडू, ३० अप्रील । सर्वोच्च अदालत १४ महिनों से प्रधानन्याधिश का पद रिक्त है । इसी विषय को लेकर कानून व्यवसायी आन्दोलित हो गए है । प्रधानन्यायाधिश नियुक्ति की मांग करते हुए कानून व्यवसायियों ने आज से प्रदेश शुरु किया है । नेपाल बार एसोसिएसन के नेतृत्व में शुरु विरोध प्रदर्शन एक हफ्ता तक जारी रहनेवाला है ।
एसोसिएसन ने इससे पहले प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से मिलकर सर्वोच्च में प्रधानन्यायाधिश नियुक्ति के लिए अनुरोध किया था । उसके बाद प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने भी नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली से मिलकर संवैधानिक परिषद् का मिटिङ आह्वान किया । लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा एमाले के असहमति के कारण न्यायाधिश सिफारिश नहीं हो पाया है ।

