Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राचीन गौशाला को तोड़ने पर राष्ट्रीय एकता अभियान नेआपत्ति जतायी

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । जीतपुर सिमरा उपनगरपालिका बार्ड 7स्थित58बर्ष पुराना गौशाला को उप महानगर पालिका द्वारा तोड़े जा रहे हैं।उप महानगरपालिका के इस कारबाई पर राष्ट्रीय एकता अभियान ने आपत्ति जतायी है।एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राष्ट्रीय एकता अभियान के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि वि.सं.2022से पहले स्थापित इस गौशाला को जीतपुर सिमरा उपनगरपालिका द्वारा तोड़े जा रहेइस कदम से हिन्दू समाज आहत हैं। गौशाला प्रबंधकों द्वारा जिला प्रशासन बारा को आवेदन देकर बस्ती स्थित सेअवगत कराया गया है। जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों को आपस में बैठकर इसका समाधान करने को कहा है लेकिन जीतपुर सिमरा के मेयर राजन पौडेल इसे अनदेखी कर रही है। अगर गौशाला तोड़ने पर अविलंब उप महानगरपालिका रोक नहीं लगाती है। राष्ट्रीय एकता अभियान सहित अन्य हिन्दू संगठन इसके लिए संघर्ष करेगी। इस में कोई अनहोनी घटना घटती है तो इसका जिम्मेवार मेयर होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *