अब आंदोलन नहीं सीधे कार्यवाही की जाएगी – मेयर बालेन साह
काठमांडू, ३१ वैशाख
काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह ने भ्रष्टचारियों के खिलाफ अपना मुँह खोला है । सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले मेयर साह ने इससे पहले भी बहुत सी बातों को लिखा है । इसबार उन्होंने बागमति प्रदेश के भष्ट्राचारियों के खिलाफ आवाज उठाई है ।
उन्होंने फेसबुक में लिखा है कि भ्रष्टचार के विरुद्ध प्रदर्शन नहीं करना है सीधे भष्ट्राचारियों पर कार्यवाही करनी होगी । आपलोगों द्वारा दिए गए मत से हम नेता बनें हैं । क्या केवल आंदोलन करने के लिए ? नहीं अब आंदोलन नहीं होगा अब सीधे कार्यबाही की जाएगी । आने वाले समय में कुछ इस तरह के नियम बनाने होंगे ।

