Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लश्कर ने मोदी, राजनाथ को उड़ाने की धमकी दी

 

rajnath-modiगाजियाबाद। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी को उड़ाने की धमकी दी है। लश्कर के पत्र में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी जिंदा न छोड़ने का जिक्र किया गया है। इसके अलावा देश के 30 रेलवे स्टेशनों समेत कई धार्मिक स्थलों पर विस्फोट करने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने से पुलिस अफसरों के होश उड़े हुए हैं। गाजियाबाद को पूरी तरह हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाली जगहों पर पीएसी तैनात कर दी गई है।

यह भी पढें   क्या काठमांडू एआई डेटा सेंटर का बोझ उठा पाएगा ? विकास या सिर्फ़ एक महंगी घोषणा ?

गुरुवार को डाक के माध्यम से रेलवे अफसरों तक पहुंचा लश्कर-ए-तैयबा का धमकी भरा पत्र स्टेशन अधीक्षक एनएन त्यागी को संबोधित है। रेलवे मुख्यालय से पत्र की एक प्रति आइबी को भेज दी गई है। पत्र में लश्कर के कमांडर करीम अंसारी ने गाजियाबाद के अलावा नई व पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, खुर्जा, मोदीनगर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, अंबाला, जालंधर, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, हिसार, पलवल, इटारसी, ग्वालियर समेत 30 रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है।

यह भी पढें   नेपाल वर्तमान समय में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक केंद्र के रूप में स्थित है :पुन

इसके अलावा गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर के अलावा कालका जी मंदिर, जैन मंदिर, बंगला साहिब गुरुद्वारा, स्वर्ण मंदिर आदि में धमाके की धमकी दी गई है। ये धमाके 15 से 20 जून के बीच किए जाने की बात कही गई है। [जागरण से]

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *