Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्लिम बहुल देश कैसे परख रहे हैं मोदी को ?

 

modiमोदी पर पाकिस्तान से आने वाली प्रतिक्रिया को लेकर तो काफ़ी विश्लेषण हुआ है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि बाक़ी मुस्लिम बहुल देशों में मोदी के बारे में कैसी राय है.

लंदन में बीबीसी न्यूज़रूम में हमने अरबी सेवा और फ़ारसी सेवा में यही जानने की कोशिश की.

बीबीसी फ़ारसी सेवा के उमीद परसानेजाद बताते हैं, “यह सच है कि मोदी की छवि हिंदूवादी नेता की रही है और ईरान के मीडिया में भी यही छवि उभरकर आई है. लेकिन ईरान में एक वर्ग में दूसरी छवि भी निकलकर आई है और वो यह कि यह हिंदूवादी नेता की इमेज पूरा सच नहीं है. शायद हमें सोच बदलने की ज़रूरत है. वो यह भी कह रहे हैं कि भारत में अलग-अलग धर्मों के लोगों ने मोदी को वोट दिया है.”

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: मेडिकल टीम लेकर नेपाली सेना का हेलिकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना

जबकि बीबीसी अरबी सेवा की दीना दमरदाश के मुताबिक अरब देशों में मोदी की मिली-जुली छवि है.

दीना कहती हैं, “गुजरात दंगों से मोदी का नाम जुड़ा रहा है इसलिए लोगों के मन में शंका है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका काम करने का स्टाइल कैसा होगा. मुसलमानों को लेकर उनका रुख़ कैसा होगा. हालांकि जीत के बाद भाषण में मोदी ने सबको साथ लेकर चलने की बात की है. लेकिन मोदी की इसराइल समर्थक नीति को लेकर अरब के लोगों में चिंता भी है.”

यह भी पढें   रास्वपा सभापति लामिछाने का चीन दौरा स्थगित

वंदना

बीबीसी संवाददाता, लंदन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com