Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा अध्यक्ष महंत ठाकुर भारत जा रहे

 

 

 

 

काठमाडौँ । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल (लोसपा) अध्यक्ष महन्थ ठाकुर भारत भ्रमण में जाने वाले हैं। वो आगामी जेठ २८ गते भारत जाने की तैयारी में हैं। अध्यक्ष ठाकुर के भारत जाने से पहले पार्टी के केन्द्रीय समिति, भ्रातृ संगठन गठन लगायतका काम समाप्त करने की तैयारी है।
लोसपा गठन के दो वर्ष होने वाले हैं परंतु पार्टी में केन्द्रीय समिति का गठन नहीं हुआ है ।
इससे पहले जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत भी भारत गए थे। राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने भी भारत जाकर आ चुके हैं। यद्यपि सभापति लामिछाने ने अपनी यह यात्रा व्यक्तिगत बताई है । प्रधानमंत्री भी भारत यात्रा से वापस आ चुके हैं।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय के सिनेट की बैठक आश्विन २२ गते

स्रोत के अनुसार भारत तराई मधेस में जनमत और लोसपा को एक स्थान में लाना चाहता है इसलिए ठाकुर की भारत यात्रा हो रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com