Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सन्दीप तथा दीपेन्द्र का ग्लोबल टी–२० लिग में चुनाव

 

 

 

 


काठमांडू, ३१ जेठ
नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सन्दीप लामिछाने और दीपेन्द्र सिंह ऐरी कनाडा में होने जा रहे तीसरे संस्करण के ग्लोबल टी–२० लिग में खेलने वाले हैं । जुलाइ २० से शुरु होने वाले फ्रेन्चाइज प्रतियोगिता के लिए मंगलबार की रात को हुए ड्राफ्ट द्वारा सन्दीप को सुर्रे जाग्वार्स ने तथा दीपेन्द्र को मोन्टरियल टाइगर्स ने अनुबन्ध किया है ।
ग्लोबल टी–२० लिग सन २०१८ से शुरु हुआ है । सन २०१९ में इसका दूसरा संस्करण आयोजना तो हुआ लेकिन प्रतियोगिता संचालन नहीं हो पाया था । नेपाल से सोमपाल कामी तथा सन्दीप इससे पहले भी इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं । सन्दीप ने पहले संस्करण में मोन्टरियल टाइगर्स और दूसरे संस्करण में टोरन्टो नेशनल्स से खेल चुके हैं । इसी तरह सन २०१९ में सोमपाल ने विन्नीपेग हक के लिए खेल चुके हैं । इस बार सन्दीप आबद्ध टिम में एलेक्स हेल्स, लिटोन दास, आयान अफजल खान आदि खिलाड़ी हैं । दीपेन्द्र आवद्ध मोन्टरियल में बंगलादेश के सुपरस्टार सकिव अल हसन, वेष्टइण्डिज में आन्द्रे रसेल, यूएई के कप्तान मोहम्मद वासिम आदि खिलाड़ी हैं । दीपेन्द्र पहली बार विदेशी फ्रेन्चाइज लिग खेलने जा रहे हैं । इससे पहले नेपाल के सन्दीप और सोमपाल के साथ ही पारस खडका, कुशल मल्ल तथा करण केसी विभिन्न विदेशी लिग खेल चुके हैं ।

यह भी पढें   भारत - नेपाल संबंधों में नई शुरुआत का संकेत : श्वेता दीप्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *