नेपाल के विकास में सहयोग का वादा
श्वेता दीप्ति, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की समृद्धि के लिए हाइड्रोपावर के विकास पर जोर दिया है । उन्होंने कहा कि नेपाल कोे जलस्रोत विकास पर ध्यान देना होगा । अपने संक्ष्पित औपचारिक भेंट में विकास मोडल के विषय में चर्चा की और अविलम्ब संविधान बनाने पर जोर दिया ।भौतिक योजना और निर्माण मंत्री विमलेन्द्र निधि ने कहा कि लोकतंत्र को संस्थागत करने, हाइड्रोपावर का विकास करते हुएनेपाल को समृद्धि की राह खोजनी होगी ऐसे उनके विचार थे । मोदी ने नेपाल के विकास के लिए जलस्रोत के विकास को अपरिहार्य बताया । उन्होंने नेपाल के विकास के लिए मेघा जलविद्युत आयोजना की पहचान कर उस पर केन्द्रित होकर आगे बढने की सलाह दी और सहयोग के लिए भारत तैयार है यह संकेत भी दिया ।हैदराबाद हाउस में दोनों प्रधानमंत्री के बीच बात चीत के क्रम में मोदी ने नेपाल आने की इच्छा भी जताई । नेपाल के प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया कि वो सार्क सम्मेलन से पहले नेपाल आएँ । इस भेंट में विमलेन्द्र निधि, सुजाता कोइराला आलि गणमान्य नेताओं के साथ भारतीय राजदूत रंजीत राय की भी उपस्थिति थी ।

