Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रस्तावित प्रधानन्यायाधीश हरिकृष्ण कार्की पर संसदीय सुनुवाई समिति में सवाल–जबाव

 

 

काठमांडू, १ असार
संसदीय सुनवाई समिति ने प्रधानन्यायाधीश में प्रस्तावित हरिकृष्ण कार्की का नाम सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया गया है । इससे पहले संसदीय सुनुवाई समिति में सवाल–जवाफ के क्रम में उनसे समिति के सदस्यों द्वारा प्रश्न किया गया था । समिति सदस्य जर्नादन शर्मा ने कार्की से बहुत सारे प्रश्न किए जैसे – सड़क निर्माण करने के कार्य में जिस तरह का निर्णय किया जाता है उससे जनता को दुःख पहुँचता है । इस तरह के मुद्दें को क्या अलग तरीके से नहीं करना चाहिए ? बहुत ऐसा निर्णय किया जाता है जो सरकार के पक्ष में होनी चाहिए लेकिन प्रायः ऐसा होता नहीं तो ऐसे सम्पादन में इसके लिए कुछ अलग ढंग से क्या किया जा सकता है ।
इसी तरह समिति सदस्य देवेन्द्र दाहाल ने भी कार्की से कुछ प्रश्न किए जैसे –यदि कुछ ही घण्टों के भीतर प्रधानमन्त्री बनाए कहकर राष्ट्रपति के नाम में परमादेश जारी हो जाता है । या फिर कुछ जो ऐसी बातें हैं जो गलत है तो आप कैसे इसका समाधान करेंगे ?
इसके साथ ही घुस प्रकरण, अदालत में भ्रष्टाचार, जगह जमीन हड़पने को लेकर, संवैधानिक इजलास योजनावद्ध रूप में नहीं चलने देने को लेकर जो शिकायतें दर्ज की जाती है इसे आप कैसे लेंगे ? आदि प्रश्न किए गए थे ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में १ सौ १२ लोगों ने किया रक्तदान  

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com