Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऑनलाईन क्षेत्र को पारदर्शी बनाने के लिए कानून निर्माण आवश्यक है – सञ्चारमन्त्री शर्मा

 

काठमांडू, ५ असार

सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मंत्री रेखा शर्मा का कहना है कि ऑनलाईन क्षेत्र सम्बन्धि कानून का निमार्ण नहीं होना ही इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती है ।
ऑनलाईन टेलिभिजन के अवसर और चुनौती के विषय पर अन्तर संवाद में मंत्री शर्मा ने ऑनलाईन क्षेत्र को पारदर्शी बनाने के लिए फायदा होने के विषय में सरकार को सचेत रहना चाहिए । उन्होंने स्वयं के बारे में कहा कि मैं इस विषय को बहुत गंभीरता से ले रही हूँ और इसके प्रति प्रतिवद्धता भी जता रही हूँ ।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आवश्यक कानून अभी भी नहीं बन सका है । इसे समेटने के लिए कानून आम सञ्चार ऐन सम्बन्धी कानून और सूचना प्रविधि ऐन है । ये दोनों ही कानून में हमारी तैयारी है । मीडिया क्षेत्र के लिए ऑनलाईन बहुत महत्वपूर्ण है । और इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती यही है कि इससे संबंधित कानून नहीं है । इस क्षेत्र की समस्यों को गम्भीर रुप में सरकार को देखना होगा और उसके समाधान के लिए काम करना होगा । मन्त्री शर्मा ने कहा कि – सामाजिक सञ्जाल जीवन के लिए अति आवश्यक विषय है और इसके प्रयोग के विषय में सचेतना मूलक कार्यक्रमों को भी चलाना आवश्यक है । आज के इस चर्चा से जो निष्कर्ष निकलेगा वह कानून निमार्ण के लिए महत्वपूर्ण आधार साबित होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *