Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद में असार ८ गते प्रधानमन्त्री से प्रश्नोत्तर

 

काठमांडू, ५ असार
प्रतिनिधि सभा में आने वाले शुक्रवार को प्रधानमन्त्री से प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर किया जाएगा । प्रतिनिधि सभा की आज (मंगलवार) की बैठक में सभामुख देवराज घिमिरे ने प्रतिनिधि सभा नियमावली २०७९ के परिच्छेद ९ के अनुसार प्रधानमन्त्री से प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर सम्बन्धी कार्यक्रम शुक्रवार के लिए निर्धारण करने की जानकारी दी है ।
प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के लिए प्रतिनिधिसभा सदस्यों को वर्णानुक्रम अनुसार हरेक समूह में १५ सदस्य रहेंगे और कुल मिलाकर १७ समूह होगी । इस महीने समूह १ में रहने वाले सांसद ही मात्र प्रश्न कर सकते हैं ।
सांसदो को प्रश्न पुछने के लिए मंगलवार को पाँच बजे के भीतर ही प्रतिनिधि सभा के सचिव के समक्ष अपना प्रश्न लिखित रुप में देनी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *