Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर बालेन के विरुद्ध सिनेमा हॉल व्यवसायी द्वारा दिए गए रिट न्यायाधीश चन्द के इजलास में

 

काठमांडू, ७ असार
काठमांडू महानगरपालिका के भीतर हिन्दी फिल्म सञ्चालन नहीं करने देने पर मेयर बालेन शाह के निर्णय विरूद्ध दायर किए गए मुद्दें में आज सुनवाई होने वाली है ।
सुनवाई के लिए उच्च अदालत पाटन के न्यायाधीश धीरबहादुर चन्द के एकल इजलास में पेशी दिया गया है । सिनेमा हॉल व्यवसायी ने कल ही उच्च अदालत पाटन में मुद्दा दायर किया था ।
बुधवार हॉल वालों का छाता संगठन चलचित्र संघ ने महानगर में ‘आदिपुरूष’ के साथ ही हिन्दी फिल्मों पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्णय के बाद उच्च अदालत पाटन में मुद्दा दायर किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *