Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम उप महानगर पालिका द्वारा 2अरव28करोड़23लाख68हजार का बजट पेश

 

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। शुक्रवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका ने आर्थिक बर्ष2080/2081के लिए 2अरव 28करोड़23लाख68हजार290रु.का बजट प्रस्तुत किया गया। अष्टावक्र सभाहाल में उप मेयर किशोरी साह ने बजट प्रस्तुत किया वहीं मेयर मनोज कुमार साह ने आगामी आर्थिक बर्ष का नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जनकपुरधाम को पर्यटन बढ़ाने परजोर ,राम जानकी रंग वाला के निर्माण, जनकपुरधाम को स्वच्छ,सुन्दर वनाने, ऐतिहासिक मठ मंदिर,सरोवर के संरक्षण , जैविक खेती सहित कई महत्वपूर्ण योजना को इस बजट में शामिल किया गया है।दो दिवसीय नगर सभा उद्घाटन सत्र में मधेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा बिधायक राम सरोज यादव,बिधायक रामाशीष यादव धनुषा जिला का प्रमुख जिला अधिकारी, धनुषा जिला के एस.पी. उप महानगरपालिका के प्रशासकीय अधिकृत रत्नेश शशि सहित सभी वार्डाध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य शामिल थे।

यह भी पढें   राम युवा कमिटी के नये पदाधिकारियों का शपथग्रहण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com