Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“छिपकर नही खुलकर आगे बढें” महिलाओं की तालिम

 

IMG_0338नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, जेष्ठ २९ गते ।
बाँके जिला के राधापुर गाविस के आर्थिक सहयोग में और नमूना छाता संजाल राधापुर बाँके के आयोजना में राधापरकी महिलाओं के लियें ३ दिन की उद्घोषण तालीम में सम्पन्न हुआ है ।
उद्घोषण तालीम राधापुर में तालीम जेष्ठ २५ गते से  संचालन हुआ था ।
तालीम में राधापुर गाविस के ९ वार्ड की दलित, जनजाती, एकल महिला तथा किशोरीयों सहित १८ लोगों की सहभागिता थी ।
“छिपकर नही खुलकर आगे बढें” इस नारा के साथ सम्पन्न हुआ तालीम में महिलाओं की क्षमता अभिबृद्धि करने के लियें इसका आयोजन किया गया,संजाल की अध्यक्ष फत्ते कुमारी जैशी ने बतायी ।
समापन कार्यक्रम में राधापुर गाविस स्तरीय राजनितिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, संजाल के प्रतिनिधियों की सहभागीता रही थीे सहभागियों को गाबिस सचिव चिरिञ्जिबी पाण्डेय, प्रशिक्षक बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह लगाएत लोगों ने प्रमाण–पत्र बितरण किया ।
तालीम बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह, अध्यक्ष राजु लामीछाने, माधव अधिकारी, समीर  श्रेष्ठ सहित कइ लोगों ने दिया नमूना छाता सञ्जाल राधापुर की सचिव तारा थापा ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *