Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी जिला के मटिहानी, जलेश्वर,पिपरा, बर्दीबास सहित सम्पूर्ण पालिका का 11वाँ नगर सभा भब्यता के साथ सम्पन्न

 

नवीन कुमार नवल/जलेश्वर, नेपाल । पिपरा गांव पालिका में प्रमुख अतिथि प्रदेश प्रमुख हरिशंकर मिश्र, जलेश्वर नगर पालिका में अर्थ मंत्री संजय यादव तथा मटिहानी नगर पालिका में मंत्री शरत सिंह भंडारी के साथ स्तानीय प्रदेश सांसद सभी उपस्थित थे ।

प्रत्येक वर्ष अषाढ़ मसांत का नीति तथा बजट कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,जिसमे प्रत्येक वर्ष हर क्षेत्र मे जनता के लिए योजना रखा जाता है , लेकिन साल भर में प्रतिफल सन्तोष जनक नहीं मिला पता
हैं,कारण बहुत कुछ हो सकता है लेकिन विकास हर गांव नहर शहर में चल रहा । 72 के संविधान के देश में तीन तह के सरकार का प्रारूप तैयार किया गया है,जिसमे सबसे प्रभावशाली स्थानीय सरकार का रूपरेखा तयार है लेकिन धरातल पर काम काज ,विकास का प्रतिफल का अच्छा असर नहीं दिखाई देता है। वसे हर क्षेत्र का विकास के रूप में शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, सड़क,पानी ,पर्यटन सामाजिक,आर्थिक भौतिक , आधुनिक, तकनीकी सहित सभी ढंग का विकास के भरपूर बजट दिया गया है,लेकिन सभी जगह का तरीका और नीति अलग अलग रूप में तयार करके किया जा रहा है, जिससे परियोजना का लाभ जनता नहीं उठा पा रहा है।
इसी क्रम मे महोत्तरी जिला के नगर पालिका , गांव पालिका के नगर सभा में नेपाल सरकार के मंत्री तो कहीं प्रदेश सभा के मंत्री को प्रमूख अतिथि बनाकर जनता को धैर्ज दिलाया जाता है ये भी बडी बात है, जिला के मटिहानी नगर पालिका सभा में नेपाल सरकार के श्रम तथा सामाजिक विकास मंत्री तो जलेश्वर नगर पालिका सभा में मधेश प्रदेश के अर्थ वित मंत्री संजय यादव तो पिपरा गांव पालिका सभा में मधेश प्रदेश के प्रमुख हरिशंकर मिश्र के प्रमुख अतिथि के रूप में संबोधन के साथ समापन हुआ।
सभी पालिका में मेयर , अध्यक्ष के द्वारा नीति तथा बजट कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,सभी जगह प्रगति के कामना के साथ विरोध के स्वर भी दिखाई दिया ,फिर भी बड़ी सूजबुझ के साथ मटिहानी के मेयर हरी प्रसाद मंडल, जलेश्वर के मेयर सुरेश साह सोनार,पिपरा के अध्यक्ष जानकी यादव, बर्दीबास के मेयर प्रहलाद क्षेत्री ने सालभर के लिए योजना का नीति प्रस्तुत किया गया।
नगर सभा द्वारा जनता के बीच आकर विकास कार्यक्रम का नीति बनाकर अगला बजट रखना एक प्रकार बड़ी चुनौती है लेकिन इस विकास का असर जनता पर प्रत्यक्ष रूप दिखाई देना चाहिए इसके लिए जिम्मेदार मेयर के साथ जनता का प्रत्याभूति जरूरी है,साथ ही इसमें तीनों तह को मिलकर देश और समाज को आगे बढ़ाने के सहकार्य करना जरूरी है ,नही तो सिर्फ नीति तथा बजट कार्यक्रम प्रस्तुत करके विकास सम्भव नहीं सकता है , चुकी नीति के साथ नियत की जरूरी है ,आगे देखिए क्या सब हो पाता है। नवीन कुमार नवल

यह भी पढें   सर्वोच्य अदालत ने दिया आदेश देउवा दम्पति को तत्काल नहीं करें गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *