Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में कोरी कल्याण समाज का प्रथम वार्षिक साधारण सभा

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में कोरी कल्याण समाज बाँके ने अपनी प्रथम वार्षिक साधारण सभा असाढ १६ गते शनिवार को सम्पन्न किया है  ।

कोरी कल्याण समाज जिला कार्य समिति बाँके के अध्यक्ष राम शंकर माधवदास के अध्यक्षता में भारत उत्तर प्रदेश लखनऊ के कोरी कल्याण समाज के अध्यक्ष बृजेश कुमार कौलिक के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ था ।

कार्यक्रम की सञ्चालन कोरी कल्याण समाज जिला कार्य समिति बाँके के उपाध्यक्ष जंगली प्रसाद कोरी (जे.पी.) ने किया था ।

वह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बृजेश कुमार कौलिक, बिशिष्ठ अतिथि लुम्बिनी प्रदेश के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मन्त्री भण्डारी लाल यादव ने प्रथम वार्षिक साधारण सभा की सफलता की शुभकामना व्यक्त किये थे । वह साधारण सभा कार्यक्रम में समाज के सचिव मिश्रीलाल कोरी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था और कोषाध्यक्ष रामबेलास कोरी ने आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था ।

यह भी पढें   नेकपा एमाले में विद्या भंडारी को एक सम्मानित वरिष्ठ नेता बनाने का प्रस्ताव

इसी तरह वह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बृजेश कुमार कौलिक, बिशिष्ठ अतिथि लुम्बिनी प्रदेश के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मन्त्री भण्डारी लाल यादव, और कोरी कल्याण समाज जिला कार्य समिति के अध्यक्ष राम शंकर माधवदास ने २० लोग स्वजातीय बन्धुओं को आजीवन सदस्यता प्रमाण–पत्र और ५० लोग स्वजातीय बन्धुओं को साधारण सदस्यता प्रमाण–पत्र प्रदान किया था ।

वह कार्यक्रम जिला समन्वय समिति बाँके की सभा हाल में सञ्चालित कार्यक्रम में बाँके जिला के विभिन्न गावँ में रहनेवाले कोरी कल्याण समाज के स्वजातीय बन्धुओं की जमघट से नई कार्य समिति कीे चयन किया गया था ।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत ने भरत दाहाल को साधारण तारीख पर रिहा करने का दिया आदेश

कोरी कल्याण समाज जिला कार्य समिति के अध्यक्ष में पुनः रामशंकर माधवदास को चयन किया गया । उनके अध्यक्षता में ११ सदस्यीय जिला कार्य समिति की चयन सर्वसम्मत से किया गया था । वह समाज के उपाध्यक्ष पद में जंगली प्रसाद कोरी (जे.पी.), सचिव में मिश्रीलाल कोरी, कोषाध्यक्ष में राम बेलास कोरी, सह–सचिव में मनोज कोरी को सर्वसम्मत से चयन किया गया था ।

इसी तरह वह समाज के सदस्यों में भल्लु कोरी, राम नारायण कोरी, राम बिलास कोरी, रामसेवक कोरी, सल्यानी कोरी, कृष्ण गोपाल कोरी को भी सर्वसम्मत से चयन किया गया था । वह कार्यक्रम में २ सौ ७५ कोरी कल्याण समाज के स्वजातीय बन्धुओं की सहभगिता रही थी समाज के उपाध्यक्ष जंगली प्रसाद कोरी (जे.पी.) ने बताया ।

यह भी पढें   रसुवा की भोटेकोशी बाढ़: लापता लोगों के परिजनों का माइतीघर में प्रदर्शन

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com