Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘प्रधानमन्त्री प्रचण्ड राजीनामा नहीं देंगे’–सत्तारुढ गठबन्धन

 

काठमांडू, २१ असार
सत्तारुढ गठबन्धन ने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से राजीनामा मांगने वाले प्रमुख प्रतिपक्षी दल एमाले के कदम को असंसदीय कहा है । गुरुवार बालुवाटार स्थित प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास में हुई सत्तारुढ़ गठबन्धन के बैठक में प्रधानमन्त्री से राजीनामा मांगने वाले एमाले के कदम को असंसदीय कहा है । इस बैठक में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि –राजीनामा देना आवश्यक नहीं है ।
मुझे (प्रचण्ड) प्रधानमन्त्री बनााने के लिए प्रितम सिंह बहुत बार दिल्ली गए थे । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड द्वारा दिए गए इस अभिव्यक्ति को लेकर एमाले का कहना है कि प्रधानमंत्री राजीनामा दें । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के राजीनामा की कांग को लेकर एमाले ने बुधवार संघीय संसद के दोनों सदन अवरुद्ध किया था । इसके बाद आज सुबह ही सत्तारुढ गठबन्धन की बैठक हुई जिसमें एमाले द्वारा उठाए गए कदम को असंसदीय कहा गया और यह निर्णय किया गया कि प्रधानमन्त्री प्रचण्ड राजीनामा नहीं देंगे ।
बैठक में प्रधानमन्त्री तथा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, एकीकृत समाजवादी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डे, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की अध्यक्ष रञ्जिता चौधरी, लोसपा के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, जनमत के अध्यक्ष सीके राउत के साथ ही अन्य नेता भी शामिल थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *