दैलेख जिला में भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में ४ उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना का उद्घाटन
काठमांडू, २१ असार । भारतीय राजदूतावास के विकास साझेदारी प्रभाग के द्वितीय सचिव श्री प्रशान्त कुमार सोना और जिला समन्वय समिति, दैलेख के प्रमुख श्री नमराज शाही ने संयुक्त रुप में नेपाल–भारत विकास सहकार्य अन्तर्गत भारत सरकार के नेरु. १० करोड़ ८६ लाख आर्थिक सहयोग में दैलेख में निर्माण किए जाने वाले तीन विद्यालय भवनों क्रमशः लालिकाँडा स्थित श्री मालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बडाभैरव स्थित श्री भैरव माध्यमिक विद्यालय, बडाखोला स्थित श्री जगदीश माध्यमिक विद्यालय तथा रामपुरस्थित श्री नारायण क्याम्पस के क्याम्पस भवन मिति २०८० आषाढ १८ गते नेपाल सरकार के सम्बन्धित स्थानीय निकाय को औपचारिक रुप में हस्तान्तरण किया है ।
कार्यक्रम में गुराँस गाँवपालिका के अध्यक्ष श्री टोप बहादुर वि.सी, भगवतीमाई गाँवपालिका के अध्यक्ष श्री गणेश बहादुर थापा, महाबु गाँवपालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती मन्जु कुमारी शर्मा (पाण्डे), नारायण नगरपालिका के नगर प्रमुख श्री लोमन शर्मा, समाजसेवी, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, नेपाल सरकार के पदाधिकारी तथा स्थानीय समुदाय के लोगों की उपस्थिति थी ।
इन परियोजनों से भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच जो समझौतें हुए हैं उसके अन्तर्गत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास को परियोजना के रुप में आगे बढ़ाया है । विद्यालय तथा क्याम्पस निर्माण परियोजना को कार्यान्वयन करना जिला समन्वय समिति, दैलेख मार्फत होगी । इस विद्यालय और क्याम्पस भवन ने उस क्षेत्र के विद्यार्थी को गुणस्तरीय शैक्षिक पूर्वाधार उपलब्ध करवाके दैलेख जिला में गुणस्तरीय शिक्षा के लिए उपयुक्त वातावरण सिर्जना करने में मदद करेगी ।


सन् २००३ से भारत ने नेपाल में ५४४ से भी ज्यादा उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना को आगे बढ़ा दिया है जिसमें से ४८० परियोजना सम्पन्न हो चुका है । इस परियोजनों में से दैलेख में ४ करके कर्णाली प्रदेश में १४ परियोजना है । इसके अतिरिक्त भारत सरकार भारत के स्वतन्त्रता और गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नेपाल के विभिन्न अस्पताल, स्वास्थ्य चौकी तथा शैक्षिक संस्था को ९४० एम्बुलेन्स और १८४ स्कूल बस उपहार स्वरुप प्रदान कर चुकी है । दैलेख जिला को भी ६ एम्बुलेन्स उपलब्ध करवाया गया है ।
इस परियोजना के द्वारा भारत का नेपाल के साथ विकास के साझेदारी को प्रतिबिम्बित करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वाधार सुदृढ़ करने में नेपाल सरकार के प्रयास में और बल प्रदान करेगा ।


