Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवादी मोर्चा की अध्यक्षता की जिम्मेदारी माधव नेपाल को

 

काठमांडू, २४ असार
मोडालिटी नहीं बनने तक समाजवादी मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नेकपा (एकीकृत समाजवादी) अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल को दी गई है । आलोकनगर स्थित एकीकृत समाजवादी के केन्द्रीय कार्यालय में हुई मोर्चा की पहली बैठक में अध्यक्षता के सन्दर्भ में निष्कर्ष पर नहीं पहुँचने के कारण अध्यक्ष नेपाल को ही अध्यक्षता करने की समझदारी होने की जानकारी एकीकृत समाजवादी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डे ने दी है ।
मोर्चा में आवद्ध दल, मोर्चा की अध्यक्षता ६–६ महीना में परिवर्तन करने की समझदारी की है लेकिन इन सब बातों पर निष्कर्ष आगामी बैठक में निकाली जाएगी । शनिवार की बैठक भी माधव नेपाल की ही अध्यक्षता में हुई थी ।
मोर्चा गठन होने के २३ दिन के बाद हुई बैठक में सातों प्रदेश में कार्यक्रम करने का भी निर्णय किया गया है । कार्यक्रम कब किया जाएगा यह निर्णय २७ गते को लिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *