समाजवादी मोर्चा सत्ता प्राप्ति के लिए ही बना है – बाबुराम भट्टराई
काठमांडू, २४ असार
नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डा.बाबुराम भट्टराई ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘समाजवादी मोर्चा’ सत्ता प्राप्ति के लिए मात्र बना है । पूर्वप्रधानमन्त्री समेत रहे भट्टराई ने सामाजिक सञ्जाल द्वारा ये आरोप लगाया है । उन्होंने कहा है कि घोषित मोर्चा नए युग में नए ढ़ंग से समाजवाद के बारे में स्पष्ट सोच नहीं दिख रही है । ये सिर्फ अङ्कगणित के आधार पर जिसमें काँग्रेस और एमाले बारी –बारी मोलमोलाई करके सत्ता दोहन करेंगे । ये मात्र ही इसका आशय दिख रहा है और इसमें मैं शामिल नहीं हो पाऊगा ।
नेता भट्टराई ने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी मोर्चा के प्रस्तावना को स्वयं ने ही आगे बढ़ा रहे थे परन्तु सत्ता लिप्सा के कारण किसी तरह की कोई सलाह नहीं करके रहस्यमय ढ़ंग से मोर्चा की घोषणा कर दी ।
शनिवार समाजवादी मोर्चा की पहिलो बैठक थी । बैठक में मोर्चा के आचारसंहिता, नीति, कार्यक्रम निर्माण के लिए ४ सदस्यीय कार्यदल गठन किया गया है साथ ही बैठक में यह भी कहा गया कि अब सभी प्रदेश के राजधानी में कार्यक्रम किया जाएगा ।


