कोशी प्रदेश के नवनियुक्त मंत्रियों ने लिए शपथ
काठमांडू, २४ असार
कोशी प्रदेश के नवनियुक्त मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है । माओवादी से नियुक्त हुए जीवन आचार्य और राजेन्द्र कार्की,तथा नेपाली काँग्रेस से नियुक्त हुए रामकुमार खत्री ने पद तथा गोपनीयता की शपथ ली है ।
इन तीनों को आज ही मुख्यमन्त्री उद्धव थापा ने मन्त्री नियुक्त किया था । आचार्य को आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्री की जिम्मेदारी दी गई है । बांकी दो विना विभागीय हैं ।
गुरुवार मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए थापा ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया था । उसी दिन नेपाली काँग्रेस और एकीकृत समाजवादी के एक–एक को मन्त्री नियुक्त किया गया था लेकिन इसमें माओवादी केन्द्र सहभागी नहीं हुई थी ।

