Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में पुलिस जवान के ऊपर पुलिस निरीक्षक द्वारा मारपिट !

 

सिरहा, १२ जुलाई । जिला पुलिस कार्यालय सिरहा में कार्यरत पुलिस जवान के ऊपर कार्यालय के ही पुलिस निरीक्षक ने मारपिट किया है । इस तरह यातना में पड़नेवाले पुलिस जवान हैं– महोत्तरी जिला जलेश्वर नगरपालिका वार्ड नं. ८ फुलहट्टा स्थायी निवासी अनु राय । उन को यातना देनेवाले पुलिस निरीक्षक हैं– हेमन्त राई । प्राप्त सूचना अनुसार पुलिस निरीक्षक राई ने राय को १२ घंटों तक बांध कर रखा है ।
पीडित के छोटे भाई निजरिस राय ने कहा है कि अधिक डिउटी संबंधी शिकायत लेकर अनु पुलिस निरीक्षक राई समक्ष पहुँच गए थे, जहां दोनों के बीच ऊँची आवाज में बातचीत हो गई थी । उसके बाद पुलिस निरीक्षक राई उने पुलिस जवान को राय के ऊपर मारपिट शुरु किया है । इसके संबंध में एक भीडियो फुटेज भी सार्वजनिक हुआ है । साथ में राय को बांध कर रखा गया है, उसका भी एक फोटो सार्वजनिक हो गया है ।
लेकिन जिला पुलिस कार्यालय सिरहा के उपरीक्षक टेकुनन्द ईवा लिम्बू ने दावा किया है कि राय जवान ने मादक पदार्थ सेवन कर आम नागरिकों के ऊपर मारपिट की है, इसीलिए उनको यिन्त्रण में लेकर रखा गया है । एसपी लिम्बू ने भी यही बात कहा है । लेकिन प्रादेशिक अस्पताल सिरहा में की गई मेडिकल परीक्षण में मादक पदार्थ की सेवन नहीं दिखाई दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed