Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी कार्यान्वयन की अवस्था को जान कर वापस लौटे लू

 

काठमांडू, ३० असार । अमेरिकी सहायक विदेशमन्त्री डोनाल्ड लू अमेरिकी अनुदान सहायता परियोजना –एम्सीसी)के नेपाल में कार्यान्वयन की अवस्था को समझकर वापस लौंट गए है । आगामी भादव से एमसीसी कार्यान्वयन में जा रही है ।
शुक्रवार एक दिन के नेपाल भ्रमण में आए लू ने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, परराष्ट्रमन्त्री एनपी साउद,कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा तथा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात कर एमसीसी कार्यान्वयन के विषय में नेपाल की तैयारी अवस्था के बारे में जिज्ञासा प्रकट की थी ।
नेपाल आने के साथ ही लू ने कांग्रेस सभापति देउवा के साथ मुलाकात की । क्योंकि जब देउवा प्रधानमन्त्री थे, उसी समय संसद से एमसीसी अनुमोदन हुई थी । देउवा सचिवालय के अनुसार ‘लू ने एमसीसी कार्यान्वयन में नेपाल की तैयारी क्या कैसा है ? यह जिज्ञासा रखी थी । जबाव में देउवा का कहना था कि एमसीसी सदन से पास हो चुका है और इस विषय को कार्यान्वयन में ले जाने पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी । देउवा के बाद लू ने परराष्ट्रमन्त्री साउद के साथ भी मुलाकात की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com