Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत चीन द्वारा सीधी या अप्रत्‍यक्ष रूप से बनाई गई बिजली नेपाल से नहीं खरीदेगा

 

काठमांडू: 17 जुलाई

भारत ने नेपाल के साथ 10 हजार मेगावाट बिजली खरीदने के लिए समझौता किया है। पिछले दिनों नेपाली प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहाल प्रचंड की भारत यात्रा के दौरान बिजली को लेकर समझौता भी हुआ था। अब भारत ने साफ कर दिया है कि वह नेपाल की बनाई हुई बिजली तो लेगा लेकिन अगर उस प्रॉजेक्‍ट को चीन ने बनाया होगा या उसका पैसा लगा होगा तो वह इसे नहीं लेगा। चीन लंबे समय से कोशिश करता रहा है कि वह नेपाल के रास्‍ते भारतीय बाजार तक पहुंचे। चीन के टमाटर तस्‍करी करके अभी भारतीय बाजार में लाए जा रहे हैं।
यही नहीं भारत ने नेपाल से निर्यात की जाने वाली बिजली के उत्‍पादन को लेकर सबूत भी मांग लिया है। भारत ने नेपाल से खरीदी जाने वाली बिजली की जांच शुरू कर दी है। भारत ने चीन के बनाए हाइड्रो प्रॉजेक्‍ट से बिजली खरीदने से साफ इंकार कर दिया है। यही नहीं भारत अब यह पता लगा रहा है कि नेपाल ने जिन बिजली प्रॉजेक्‍ट से बिजली का निर्यात करना चाहता है, उनमें चीन निवेश की कोई भूमिका है या नहीं। नेपाल बिजली प्राधिकरण के निदेशक प्रबल अधिकारी ने  कहा है कि, ‘अब भारत ने फाइनेंशियल क्‍लोजर की डिटेल मांगी है।’
प्रबल ने कहा, ‘इसमें पूछा गया है कि किस तरह से प्रॉजेक्‍ट को फाइनेंस किया गया है। किस संस्‍था और अन्‍य एजेंसियों को प्रॉजेक्‍ट में शामिल किया गया है। हमने पूरी डिटेल भारत को भेज दी है।’ नेपाल अभी भारत को 452 मेगावाट बिजली बेचता है। नेपाल अब 18 और हाइड्रोपावर प्रॉजेक्‍ट से बिजली करना चाहता है। इनकी कुल क्षमता 1 हजार मेगावाट है। भारत ने अब सभी बिजली परियोजनाओं की फाइनेंशियल क्‍लोजर डिटेल को मांगा है .
नेपाली अधिकारियों ने कहा कि भारत अब हाइड्रो पावर प्रॉजेक्‍ट की पूरी जांच करना चाहता है। ऐसे में अब नेपाल चीन की बनाई बिजली को भारत को नहीं बेच पाएगा। उन्‍होंने कहा कि भारत इसके जरिए यह सुनिश्चित करना चाहता है कि चीन के पैसे से बनाई बिजली भारत को न बेची जाए। भारत ने नेपाल को साफ कर दिया है कि वह चीन की सीधी या अप्रत्‍यक्ष रूप से बनाई गई बिजली को नहीं खरीदेगा। नेपाल भारत को छोड़कर अभी किसी भी देश को बिजली नहीं बेच पा रहा है। चीन अभी नेपाल से कोई बिजली नहीं खरीदता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com