Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लावारिस पशुओं के लिए नगरपालिका ने बनाया गौशाला।

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। लावारिस पशुओं को नियंत्रित के लिए जनकपुरधाम उप महानगरपालिका ने वार्ड 12में नेपाली एक बीघा में आधुनिक सुविधाओं संपन्न गौशाला का निर्माण किया है। रविवार को जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह तथा उप मेयर किशोरी साह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।अपने उद्घाटन भाषण में मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि लावारिस पशुओं से जनकपुरधाम में यातायात बाधित होतीथी कई बार लोग दुर्घटना के भी शिकार हो जाते थे।अव इस समस्या से लोग को नहीं सामना करना पड़ेगा। बार्ड 12के बार्डाध्यक्ष महेन्द्र साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी रत्नेश शशि सहित कई बार्डाध्यक्ष,बार्ड सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *