Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के एपीएफ ने जब्त किया सात लाख उनासी हजार भारतीय करेंसी , चालक और दो ब्यक्ति सहित स्कार्पियो भी जब्त

 


माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । कोशी प्रदेश के बिराटनगर रानी में एपीएफ के जवानों ने चेक जांच में सात लाख उनासी हजार भारतीय रुपये के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है । यह करवाई शुक्रवार के दोपहर का है । एपीएफ भारतीय नंबर का स्कार्पियो के तलासी ली जहाँ उक्त रुपीए बरामद हुई है ।
बताया गया है कि बिराटनगर के रानी बीओपी इंस्पेक्टर प्रमेश श्रेष्ठ के नेतृत्व में एपीएफ बल ने स्कार्पियो संख्या बीआर 01 पीजी /2115 की तलासी लिया अटैची से उक्त रुपीए बरामद हुआ । गिरफ्तार का पहचान कर्सिया निवासी रामनरेश सिंह तथा चालक रितेश कुमार के रूप में हुआ है । इसकी पुष्टि एपीएफ एसपी तीर्थ थापा ने किया है । एसपी के अनुसार फिलहाल दोनो ब्यक्ति से रानी बीओपी में पूछताछ के बाद आगे की करवाई की गई है । रुपये का मिलान सहित स्कार्पियो को अपने कब्जे में लिया है । बता दे कि उक्त भारतीय मुद्रा का नेपाली 12 लाख 46 हजार 400 रुपये का मूल्यांकन एपीएफ द्वारा किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *