Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय भंसार एजेंट परिषद नेपाल का बिराटनगर भंसार इकाई गठन

 

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । राष्ट्रीय भंसार एजेंट परिषद नेपाल ने बिराटनगर भंसार कार्यालय इकाई का गठन किया है । बिराटनगर के बिग होटल सभागार में आयोजित परिषद का प्रथम अधिवेशन में परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष भोलानाथ अर्याल , महासचिव समीराज बिष्ट , सदस्य सोमनाथ खनाल के मौजूदगी में नई इकाई का गठन कर विधिवत घोषणा किया गया । इस मौके पर 17 सद्स्यबली इकाई कमिटी गठन किया गया । जिसमे सुरेश अग्रवाल को विराटनगर इकाई समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.कृष्ण बहादुर थापा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवल प्रसाद उपाध्याय को उपाध्यक्ष, दयानंद मंडल को सचिव, सुदर्शन दहल को संयुक्त सचिव और विनोद पोद्दार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरिप्रसाद ठाकुर, किशोर बहादुर शाही, अरुण खेतान, सुरेश बोहरा, संजय दुगड़, राकेश ठाकुर, अरविंद ठाकुर, वीरेंद्र धारेवा और उदय भट्टराई को यूनिट कमेटी में सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गई है. यूनिट कमेटी में सलाहकार की भूमिका में भरत राज भट्टाराई, गोपीकृष्ण उप्रेती, गिरीश कोइराला, ललित बोहरा, गोपाल ढकाल, रतन लालवानी, रामभरोसे प्रसाद गुप्ता, अरुण बियानी, प्रह्लाद बस्नेत , शरण (संतोष) खरेल, राजू खरेल और राजेश शाह शामिल हैं । इस मौके पर विराटनगर भंसार कार्यालय के कार्यवाहक बिराटनगर भंसार प्रमुख जगदीश पूर्वे, भंसार अधिकारी मंयक कर्ण, भंसार अधिकारी अंकित शर्मा, टैंस नेपाल प्रबंधक लक्ष्मी सुब्बा और अन्य ने मंचासीन हो स्वागत मंतब्य दिया ।

यह भी पढें   न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेश मंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री की मुलाकात

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com