नेपालगन्ज मे क्षमता अभिबृद्धि के लियें नातिया की प्रतियोगिता
नेपालगञ्ज , पवन जायसवाल, आषाढ ६ गते ।
बाँके जिला में गरीब तथा पिछडे मुस्लिम समुदाय के बालबालिकाओं की क्षमता अभिबृद्धि करने के उद्देश्यों से नातिया कलाम की प्रतियोगिता की गई ।
बाँके जिला के नेपालगञ्ज नगरपालिका वार्ड नंः– ७ रामनगर में गठित बाल क्लब के बालबालिकाओं के बीच में नातिया कलाम की प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया ।
शिक्षा में मुस्लिम समुदाय के बालबालिकाओं के पहुँच अभिबृद्धि करना, शारीरिक बिकास और मानसिक बिकास करने के उद्देश्यों से गठित बाल क्लब के बालबालिकाओं के बीच में नेपाल मुस्लिम समाज बिकास चेतना केन्द्र के आयोजन में तथा एक्शन एड नेपाल के साझेदारी में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सान्त्वना पुरुस्कार प्राप्त करने में सफल हुयें ।
मुस्लिम बुद्धिजीवि शब्बीर बागवान ने बालबालिकाओं की क्षमता अभिबृद्धि और मानसिक बिकास के लियें ऐसा प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम की आवश्यक रहने की बात बताया । मोहम्मद इमरान हल्वाई द्वारा संचालित किया गया कार्यक्रम में बिनय राज त्रिपाठी, दुर्गा लखेर और शुसिता साहू ने अपना अपना बिचार ब्यक्त किया था ।
कार्यक्रम में ५० से अधिक मुस्लिम समुदाय के बालबालिकाओं की उपस्थिति रही थी ।

