Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं क्रिकेटर बनुगाँ कभी नहीं सोचा था : पारस खड़का

 

IMG_7587भारतीय दूतावास और बीपी  कोइराला भारत नेपाल फाउंडेशन ने नेपाल भारत लाइब्रेरी, न्यू रोड में आज गुरुवार 10 जुलाई 2014 को भ्वाइसेज (आवाज) के 15 वें संस्करण का आयोजन किया ।

आवाज के इस संस्करण में नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड़का नेपाल में क्रिकेट का स्वरुप के बारे में तथा अब तक उनकी क्रिकेट की यात्रा के बारे में प्रकाश डाला ।

बच्चा में मैं एक दिन नेपाल में एक क्रिकेटर बन जाऊँगा कभी नहीं सोचा था । लेकिन हाँ यह मेरा बहुत बड़ा सपना था । मैं यह नही सोचा था कि कप्तान के रूप में नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करुँगा ।मुझे बहुत खुशी है कि नेपाली के लोगों ने मुझे अपना समर्थन और प्रोत्साहन भरपुर दिया है । इस अवसर पर पारस यह बात शार्बजनिक किया । इसके बाद पारस ने दर्शकों के साथ बातचीत के रुप मे प्रश्न और उसका जवाब भी दिया ।IMG_7565

यह भी पढें   अस्तित्वगत संकट में नेपाल

यह पुछे जानेपर कि आप क्या होते अगर आप एक क्रिकेटर नही बनते तो ?” वास्तुकार बनते” पारस ने जवाब दिया ।
पारस ने कहा कि नेपाली क्रिकेट टीम के कोच पुबुदु दासानायके से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला है ।

“मुझे लगता है कि वह नेपाली क्रिकेट टीम की लोकप्रियता के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है । नेपाल की सरकार ने उन्हे हमारे कोच बनाए रखने का फैसला किया है जिसके लिये मै आभारी हूँ ।

यह भी पढें   आज भारत को सबसे अधिक आवश्यकता वैचारिक क्रांति की है

पारस आगे सविस्तार कहा कि अकेले सरकार को दोष देने से या समर्थन करने से नेपाल में क्रिकेट परिदृश्य उत्थान नहीं कर सकता  ।IMG_7599

उन्होंने अफसोस जताया कि  क्रिकेट का अभ्यास करने के लिये कीर्तिपुर क्रिकेट ग्राउंड अब एक धान के खेत की तरह लग रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *