राष्ट्रपति द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में एमाले नेता अनुपस्थित
काठमांडू, ५ भादव
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के आह्वान में आज शीतल निवास में सर्वदलीय बैठक हो रही है । समसामयिक राजनीति में जिज्ञासा रखते हुए राष्ट्रपति पौडेल ने यह बैठक बुलाई थी । लेकिन आज बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के नेता सहभागी नहीं हैं ।
राष्ट्रपति राजनीतिक रुप में सक्रिय हैं इसलिए बैठक में नेकपा एमाले शामिल नहीं हुए हैं । एमाले का कहना है कि ‘संसद में अवरोध अंत करने के लिए प्रधानमन्त्री को ही पहल करनी चाहिए । इस विषय में राष्ट्रपति क्यों सक्रियता दिखा रहे हैं ? इसलिए हम नहीं गए ।
सोना तस्करी विषय को लेकर प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले ने गत सावन १० गते से संसद अवरुद्ध कर दिया है ।

