एकीकृत समाजवादी केन्द्रीय कमिटी की बैठक जारी
काठमांडू, ५ भादव
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) की केन्द्रीय कमिटी की बैठक हो रही है । ललितपुर के बालकुमारी स्थित एक पार्टी प्यालेस में जारी इस बैठक में पार्टी के सभी तह के कमिटी तथा जनवर्गीय सङ्गठन का समीक्षा कर महाधिवेशन की तारीख और स्थान तय करने की भी पार्टी तैयारी कर रही है । पार्टी स्थापना हुए करीब दो वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक एकीकृत समाजवादी पार्टी का महाधिवेशन नहीं हो सका है । केन्द्रीय कमिटी की बैठक भादव ७ गते तक चलेगी ।
अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल इससे पहले सचिवालय, स्थायी और पोलिटब्यूरो सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव के आधार में वैचारिक राजनीतिक प्रतिवेदन पेश करेंगे ।

