वर्षों की मेहनत रंग लाई, भारत ने रचा इतिहास चन्द्रयान -3 का सफल लैंडिंग
काठमान्डौ 23 अगस्त
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है . भारतीय समयानुसार शाम के छ बज के चार मिनट पर यह लैंडिंग हुई । भारत के लिए यह एक अभूतपूर्व क्षण है .
मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को किया फोन
चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा, “आपका नाम सोमनाथ चंद्र से जुड़ा हुआ है इसलिए आपके परिवारजन भी बहुत आनंदित होंगे। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।”
सुनियें
https://twitter.com/narendramodi/status/1694327342070431785?t=WOhmBB28-V38-7ozhkYAJQ&s=08

