बाँके में कसौंधन वैश्य समाजद्धारा रक्तदान
नेपालगन्ज,(बाँके), पवन जायसवाल, अषाढ २४ गते ।
रक्तदान जीवनदान के मूल मन्त्र के साथ बाँके जिला के कसौधन वैश्य समाज ने अषाढ २१ गते शनिवार रक्तदान किया है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा द्वारा सञ्चालित क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र में रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया गया था ।
कार्यक्रम में समाज के महासचिव अमूल्य वैश्य, युवा मंच के अध्यक्ष संजीत वैश्य, कोषाध्यक्ष आशीष वैश्य, सचिव वृजेश वैश्य लगायत ३१ लोगों ने रक्तदान किया था ।
इस प्रकार कार्यक्रम के लियें संकुचित रही महिलाए“ ने भी इस बार दूसरी बार रक्तदान करने में साहस दिखाई है । महिला मंच की सचिव ज्योति वैश्य ने रक्तदान देकर समाज के लियें महिलाए“ के लियें उदाहरणीय कार्य किया समाज के अध्यक्ष स्वामीदायल गुप्ता ने जानकारी दिया ।
इस प्रकार की कार्यक्रम करने में व्यक्तिगत तथा संस्थागत दोनों रुप में हर्ष की अनुभूति होगी और आगामी दिनों में रक्तदान नियमित करने के लियें समाज के कोषाध्यक्ष सुनिलकुमार बनिया ने जानकारी दिया समाज के महा सचिव अमूल्य वैश्य ने जानकारी दी ।

