Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम गाँव–गाँव तक पहुँचकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे – सुरेन्द्र झा

 

काठमांडू,१० भादव
लोसपा के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र झा ने एक अन्तर्वार्ता में बताया है कि हम मधेश आन्दोलन से जो मुद्दे स्थापित हुए थे उसे पूरी ईमानदारी के साथ उठा रहे हैं । हाँ ये जरुर है कि सांगठनिक संरचना निर्माण नहीं कर सके हैं । छोटे छोटे दलों को मिलाने की वजह से ऐसा हो रहा है । लेकिन अब धीरे धीरे पार्टी के अन्तरिम विधान का पालन कर बहुत ही जल्द केन्द्र में पदाधिकारी चयन से लेकर पालिका स्तर तक के कमिटी को पूर्णता देकर अधिवेशन के मोडल में जाने की तैयारी में हैं ।
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि प्राविधिक तैयारी नहीं होने के कारण से गत निर्वाचन में हम राष्ट्रीय दल नहीं बन पाए । और इसे हमने अपनी बहुत बड़ी असफलता मानी है । हमने यह भी चाहा कि हम जसपा को भी साथ लेकर चले । लेकिन उपेन्द्र यादव कम्युनिस्ट शैली में चलकर अपने पक्ष में बहुमत प्राप्त करने में लगे रहे । परिणाम आप सभी के सामने है । मतदाता स्पष्ट नहीं हो सके । वैसे ये हमारी कमजोरी हुई । अब हम अगली तैयारी में लगे हैं । १६ फागुन, ०६४ में तत्कालीन सरकार के साथ संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा ने जो आठ बूँदे समझौता की थी वही हमारी राजनीतिक ‘रोडम्याप’ का आधारशीला है । हम उसे ही राजनीतिक ‘कोर्स’ बनाकर आगे बढ़ेंगे । हम तराई–मधेस के वैकल्पिक शक्ति बनने के प्रयास में लगे हैं । अब उसी अनुरुप कार्यविभाजन कर पदाधिकारियों का चयन करेंगे । अधिवेशन करके गाँव गाँव तक पार्टी को मजबूत बनाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com