सवा लाख पार्थिव शिव पूजनोत्सव को लेकर आयोजित बैठक सम्पन्न
माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । मैंथिल सेवा समिति केंद्रीय कार्यालय की एक बैठक बिराटनगर के नवनिर्मित मैथिल भवन जतवा में आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता मनोज मिश्र ने किया । बैठक में आगामी 11 सितंबर बनसखण्डी शिवालय शिव मंदिर देवकोटा चौक में होने जा रहे विशेष सवा लाख पार्थिव शिव पूजनोत्सव को भब्य रूप से सम्पन्न के लिए कई निर्णय लिए गए ।बैठक में सवा लाख पार्थिव शिव पूजन , रुद्राभिषेक ,नवावर्ती दुर्गा सप्तसति पाठ ,कुमारी पूजन ,लखबर्ती प्रज्वलन ,हवन आदि अनुष्ठान को सफल बनाने हेतु विभिन्न समिति का गठन किया गया ।
बैठक में संयोजक मनोज मिश्र ,संस्थापक अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण मिश्र , उपाध्यक्ष बिनोद कुमार झा , सचिव विपन कुमार झा ,कोषाध्यक्ष शारदानंद झा ,सलाहकार बिपलेंद्र झा ,लक्ष्मीरमण झा ,प्रीति झा , संजू कुमारी साह ,जितेंद्र झा ,राकेश रोशन यादव ,बीरेन्द्र साह ,रमेश मंडल ,रामजी झा सहित अन्य लोग मौजूद थे ।


