पर्यटन तथा हवाई यातायात समिति कोशी प्रदेश का विस्तार
माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश होटल व्यवसायी भविश श्रेष्ठ के नेतृत्व में पर्यटन तथा हवाई यातायात समिति का विस्तार किया ।महासंघ का कोशी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राउत और समिति का सभापति भविश श्रेष्ठ के मौजूदगी में महासंघ एक कार्यक्रम के बीच समिति का विस्तार किया ।समिति का उप सभापति में नाटा कोशी प्रदेश का अध्यक्ष पुण्य भट्टराई , सदस्य क्रमशः उदय श्रेष्ठ , बासु बराल , सूरज श्रेष्ठ , बिनोद पौडेल , कमला बासकोटा रिजाल , खेमराज वन , रामसुंदर श्रेष्ठ तथा आमंत्रित सदस्यों में इंदिरा श्रेष्ठ ,रमेश श्रेष्ठ ,प्रेम कुमार सुब्बा , रुद्र घिमिरे , सिर्जना लामा फोम्बो , मोक्ष पोखरेल , सरोज पौडेल , पदम लाल लमसाल का चयन किया गया है ।
नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अनुसार प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक पर्यटक को लाने का प्रमुख उद्देश्य से समिति का विस्तार किया गया है ।
कोशी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राउत ने समिति के सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपते हुए कहा है कि समिति के विस्तार के बाद कोशी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा ।


