Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरक्को में भूकंप आने से करीब 151 लोगों की मौत

 

रबात:

 

मोरक्को में शुक्रवार की देर रात को जोरदार भूकंप आने से करीब 151 लोगों की मौत हो गई. बीती रात 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि यह 120 से अधिक वर्षों में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के उस हिस्से में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था. मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं. वहीं करीब 123 लोगों की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के चलते मोरक्को में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं. पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में साल 2004 में तेज भूकंप के झटके आए थे, जिसमें करीब 628 लोगों की मौत हो गई थी और 900 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में साल 1980 में 7.3 की तीव्रता से भूकंप आया था, जिसमें करीब 2500 लोगों की मौत हो गई थी और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *