भूकंप ने मचाई तबाही मोरक्को में १३२ की हुई मृत्यु
काठमांडू, २३ भादव मोरक्को के मराकेश के दक्षिण–पश्चिम हिस्से में शुक्रवार (८ सितंबर) की देर रात को ६.८ तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए । जिसमें लगभग १३२ लोगों की जान चली गई है । इसकी जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने दी है । बताया गया कि भूकंप के झटके रात के करीब ११ः११ बजे महसूस किए गए. इस भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से ७१ किलोमीटर दूर १८.५ किलोमीटर की गहराई पर था ।
अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं । पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में २००४ के दौरान भी आए तेज भूकंप के झटकों की वजह से कम से कम ६२८ लोग मारे गए और ९२६ लोग घायल हो गए थे ।

