नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग

हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश का कोषध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश गुप्ता अररिया एसपी से मिलकर सीमावर्ती शहर जोगबनी में अवैध रूप से संचालित नशीली दवा का कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग किया है । श्री गुप्ता ने एसपी को इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बड़ी संख्या में नेपाली युवा नशा सेवन करने जोगबनी पहुचते है । नशा का लत लगने के बाद उसका असामयिक मौत हो रही है । उन्होंने कहा एसपी ने उन्हें आस्वासन दिया है कि सीमा पर शराब हो या नशीली दवा इसपर रोक लगाने के लिए करवाई होगा । एसपी ने संबंधित थाना के अधिकारी को भी दूरभाष पर अगर इस तरह के कही अवैध धंधा चल रहा है तो इसको तुरंत बंद कराने का निर्देश दिया है ।

